‘एक दिन व्रत, बाकी 364 दिन ताने, करवा चौथ पर बाबा बागेश्वर ने बोली ऐसी बात, दिख गया मर्द समाज के दिल का दर्द
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में श्रीराम कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ पर मजाकिया टिप्पणी की। एक भक्त के सवाल पर उन्होंने व्रत को ‘खसम पूजन दिवस’ कहा और पतियों को नसीहत दी कि पत्नी के व्रत रखने के बाद बाकी साल भी उसके साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। उनका यह बयान चर्चा में है।