हिंदी
पुलिस ने 335 लोगों को वापस दिलाए मोबाइल(img: Dynamite news)
Saharanpur: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से 335 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर मोबाइल बरामदगी के लिए जनपद के सभी थानों में विशेष टीमें गठित की गई थीं। प्रत्येक थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त कर मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही उसका विवरण दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे।
एसपी सिटी व्योम बिंदल और एसपी ग्रामीण मयंक पाठक के पर्यवेक्षण में एएसपी सारिका चौधरी, सीओ क्राइम प्रिया यादव तथा सर्विलांस सेल प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 335 मोबाइल बरामद किए।
बरामद मोबाइलों में एप्पल, गूगल और नथिंग के एक-एक, सैमसंग के 56, वीवो के 55 और रेडमी के 40 मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने सहारनपुर पुलिस की कार्यशैली और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की सराहना करते हुए आभार जताया। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए मिले हैं उन लोगो के कहीं ट्रेन में छूट गए थे, गिर गए थे,या अलग-अलग स्थान पर छूट गए थे।
335 मोबाइल फोन(img: Dynamite news)
जिन लोगों के मोबाइल मिले हैं कुछ लोग तो सहारनपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले निवासी है और कुछ लोग तो दिल्ली मुजफ्फरनगर शामली देहरादून अन्य जिलों से भी मोबाइल लेने यहां पहुंचे थे दिल्ली से आई एक महिला ने बताया कि अप्रैल माह में उसका मोबाइल ट्रेन में छूट गया था उन्होंने कंप्लेंट की थी और उन्हें पुलिस का कॉल आया था कि तुम्हारा मोबाइल मिल गया है अपना मोबाइल आकर ले जाओ मोबाइल प्रकार महिला का चेहरा बहुत खुश था उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि पुलिस ऐसे ही अच्छे काम करें और पब्लिक की सेवा करें यूपी पुलिस बहुत ही अच्छी है, वहीं एसएसपी ने जानकारी दी कि जिन लोगों के मोबाइल खोए हुए या गुम हुवे जिन लोगों से मोबाइल बराबर किया हैं उन पर कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि सभी ने मोबाइल लौटा दिए थे।
सहारनपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि जनपद की सर्विलांस टीम के माध्यम से अलग-अलग समय पर लोगों के गुम हुए 335 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से ऊपर है। बरामद सभी फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए जा रहे हैं।
प्रतापगढ़ में जाम हटवाने पर भड़क गया स्टैंड मालिक; होमगार्ड पर बरसाए थप्पड़, Video Viral
एसएसपी ने कहा कि मोबाइल फोन अब कोई लग्जरी की चीज नहीं रह गया है। व्यक्ति की सारी जानकारियां, प्राइवेसी से जुड़ी चीजें और पूरा डाटा उसके अंदर होता है। मोबाइल के बिना आम आदमी का काम काफी हद तक प्रभावित होता है। जिन लोगों को उनके फोन मिल रहे हैं, उन्हें इससे बहुत मदद मिलेगी और पुलिस के प्रति लोगों का सकारात्मक दृष्टिकोण बनेगा।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग सोचते हैं कि फोन गुम होने पर पुलिस गंभीर नहीं होती है, लेकिन सहारनपुर पुलिस लगातार ऐसे फोन का डाटा भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड करती है और उसी के माध्यम से लगातार फोन को ट्रैक करती है।
एसएसपी अभिनंदन ने किया खुलासा(img: Dynamite news)
एसएसपी ने साफ किया कि ये फोन चोरी या छिनैती के नहीं हैं। ये गुमशुदा / मिसिंग प्रॉपर्टी हैं। जैसे कोई व्यक्ति ट्रेन में जा रहा था और उसका फोन छूट गया। इसके बाद शिकायत पर पुलिस टीम लगातार उसको ट्रैक करती रहती है और बरामद करके वापस करती है। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ये फोन पूरे जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
बहन ने फोन किया तो नहीं उठा कॉल, घर पहुंचा चचेरा भाई तो मिला कानपुर में सोनू का रक्तरंजित शव
एसएसपी अभिनंदन ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि फोन गुम होने पर सबसे पहले नजदीकी थाने या 112 पर कॉल करें। फोन का मिसयूज न हो, इसके लिए तुरंत अपनी सिम ब्लॉक करवाएं। आजकल आधुनिक फोन में फोन को रिमोटली लॉक करने जैसे फीचर भी आते हैं, उनके बारे में जानकारी रखें। पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचित करें और डिटेल नोट कराएं, तो निश्चय ही आपका फोन आपको दोबारा सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Location : saharanpur
Published : 14 November 2026, 7:20 PM IST