Ananat Singh: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और ऋषभ कुमार का प्यार कैसे चढ़ा परवान, इस तरह तय हुई शादी?

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अंनत सिंह के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। लेकिन इस शाही शादी से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर शिवांगी और ऋषभ कुमार का रिश्ता कैसे तय हुआ, किसकी तरफ से शादी का प्रस्ताव आया और कौन हैं होने वाले दुल्हे?

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 14 November 2026, 6:37 PM IST
google-preferred

New Delhi: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अंनत सिंह के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नंवबर को होने जा रही है। लेकिन इस शाही शादी से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर शिवांगी और ऋषभ कुमार का रिश्ता कैसे तय हुआ, किसकी तरफ से शादी का प्रस्ताव आया और कौन हैं होने वाले दुल्हे?

 25 नवंबर को होगी शिवांगी और ऋषभ की शादी

बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। शिवांगी की शादी बिहटा निवासी ऋषभ कुमार से तय हुई है। दोनों की शादी 25 नंवबर 2026 को अंनत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होगी। शादी की तैयारियां मोकमा से लेकर बिहटा तक जोर-शोर से चल रही है।

ये भी पढ़ें: बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, मां-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

किसने भेजा था शादी का प्रस्ताव?

इस शादी को लेकर सबसे दिलचस्प जानकारी ऋषभ के पिता रणविजय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि यह रिश्ता लड़की पक्ष की तरफ से आया था। दोनों परिवारों ने आपस में बातचीत की और एक-दूसरे को पंसद करने के बाद शादी के लिए सहमति दे दी। रणविजय सिंह ने इस रिश्ते को अपने परिवार को लिए खुशी और सम्मान की बात बताया है।

हालांकि, शिवांगी और ऋषभ की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Shivangi Singh Wedding

शिवांगी सिंह की शादी (Img: X)

कौन हैं होने वाले दूल्हे ऋषभ कुमार?

शिवांगी के होने वाले पति ऋषभ कुमार पढ़ें-लिखे परिवार से आते हैं। उन्होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। वह पिछले करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं और वहां एक कंपनी में नौकरी करते है। ऋषभ के पिता रणविजय कुमार सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेट है। उनकी छोटी बहन कोमल कुमारी भी अमेरिका में एमबीबीएस डॉक्टर है।

ये भी पढ़ें: बाहुबली अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में लाखों मेहमान, करोड़ों खर्च; घुड़दौड़ और अनोखे इंतजाम

शिवांगी भी है उच्च शिक्षित

अनंत सिंह की नीलम देवी की छोटी बेटी शिवांगी सिंह भी पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और राजनीति और सार्वजानिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखती हैं। शिवांगी ने सोशल मीडिया पर अपनी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर भी अपनी बात रखी थी।

बहू नहीं, बेटी बनाकर रखेंगी सास

ऋषभ की मां आशा देवी इस शादी को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि शिवांगी उनके घर बहू बनकर जरूर आंएगी, लेकिन वह उन्हें अपनी बेटी की तरह रखेंगी।

शादी के लिए बिहटा के कृष्णा नगर में करीब दो कट्ठा जमीन पर नया मकान भी तैयार कराया गया है। शादी के बाद शिवांगी इसी घर में प्रवेश करेंगी। 25 नवंबर को बिहटा से बारात मोकामा के नदवां गांव पहुंचेगी।

इस शादी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  14 November 2026, 6:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement