जिसका किसी को नहीं था पता, वो राज फोन ने खुद खोल दिया! गोरखपुर में चौंकाने वाला मामला
गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से अभियान के 11वें चरण में 826 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 1.49 करोड़ रुपये है। अब तक 11 चरणों में पुलिस 3463 मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत करीब 5.98 करोड़ रुपये बताई गई है।