बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन! CEIR पोर्टल की मदद से मिले 112 खोए मोबाइल

बदायूं पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में 112 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 16.80 लाख रुपये है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। CEIR पोर्टल की मदद से सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने यह सफलता हासिल की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 4 November 2026, 2:03 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 112 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 16 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने बदायूं पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीमों की सराहना की।

CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर के पर्यवेक्षण और समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की पुलिस ने मिलकर काम किया।

Mainpuri News: दबंगों पर परिवार से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने SP से मांगा न्याय

पुलिस टीमों ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर गुम और खोए मोबाइल फोन से संबंधित प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लिया। इसके बाद मोबाइल फोन को ट्रेस करने और उनकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए गए। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 112 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।

Budaun

मोबाइल मिलने पर 112 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान (Image Source: Dynamite News)

सिविल लाइन थाना सबसे आगे

बरामद मोबाइलों की संख्या में सिविल लाइन थाना सबसे आगे रहा। यहां की पुलिस टीम ने सबसे अधिक 25 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा जरीफनगर से 14, अलापुर से 11 और साइबर क्राइम, सहसवान, इस्लामनगर व कोतवाली से 7-7 मोबाइल बरामद हुए।

इसी क्रम में बिसौली से 6, उझानी से 5 और कुंवरगांव से 4 मोबाइल मिले। बिनावर, कादरचौक, उघैती और उसावां पुलिस ने 3-3 मोबाइल बरामद किए। वहीं फैजगंज बेहटा से 2 मोबाइल मिले। हजरतपुर, मूसाझाग, मुजरिया, बिल्सी और वजीरगंज थानों की पुलिस ने 1-1 मोबाइल बरामद किया।

Hamirpur News: तालाब में मिला आमिर का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; 2 नवंबर से था लापता

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जताया आभार

पुलिस कार्यालय में एसएसपी अंकिता शर्मा ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। अपना खोया हुआ फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और एसएसपी बदायूं सहित स्वाट एवं सर्विलांस टीमों को धन्यवाद दिया। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या खोने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत मिलने के बाद मोबाइल को ट्रेस करने और बरामद करने में मदद मिल सकती है।

Location :  Budaun

Published :  4 November 2026, 2:03 PM IST

Advertisement