19 हजार कारतूसों की तस्करी का बदायूं कनेक्शन, बिहार STF ने गन हाउस पर मारा छापा

बिहार के मुजफ्फरपुर में पकड़े गए 19 हजार कारतूस तस्करी मामले के तार बदायूं से जुड़ने के बाद बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बदायूं गन हाउस पर छापा मारकर स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रिकॉर्ड की गहन जांच की।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 November 2026, 4:02 PM IST
google-preferred

Budaun: बिहार में कारतूस तस्करी के बड़े मामले की जांच अब बदायूं तक पहुंच गई है। बिहार पुलिस की एसटीएफ टीम ने सोमवार को बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बदायूं गन हाउस पर छापा मारा। छापे के बाद से शहर के असलहा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कुछ दिन पहले बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारतूस तस्करी के दौरान भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न बोर के लगभग 19 हजार कारतूस बरामद हुए थे। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया था।

Budaun News: सहसवान की डार्लिंग रोड पर महीनों से जलभराव, बच्चों की राह मुश्किल; नगर पालिका पर उठे सवाल

स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रिकॉर्ड की जांच

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में जो इनपुट मिले, उसके तार बदायूं से जुड़े। तस्करों ने पूछताछ में बदायूं के गन हाउस से कारतूस सप्लाई होने की बात कबूली थी। इसी इनपुट के आधार पर बिहार पुलिस की टीम बदायूं पहुंची और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित बदायूं गन हाउस पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने गन हाउस के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच की। हालांकि इस छापे में क्या मिला, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Budaun News: बदायूं में स्कूल जा रही छात्रा की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा

स्थानीय पुलिस भी रही मौजूद, संचालक से पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि बिहार पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। छापे के बाद से बदायूं गन हाउस के संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस का बरामद होना अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

Location :  Budaun

Published :  3 November 2026, 4:02 PM IST

Advertisement