बदायूं कलेक्ट्रेट में वकीलों के दो गुट भिड़े, वीडियो बनाने पर जमकर मारपीट, जिला अस्पताल बना अखाड़ा
उत्तर प्रदेश के बदायूं में कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर वकीलों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक महिला अधिवक्ता की कथित तौर पर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कचहरी के बाद जिला अस्पताल में भी भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।