Ballia: ट्रैक के पास खड़ी बुलेट, सामने से आ रही थी ट्रेन, सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आए दारोगा

बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से 28 वर्षीय उप निरीक्षक संदीप कुमार प्रजापति की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 November 2026, 8:45 AM IST
google-preferred

Ballia: चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां रेलवे ट्रैक पर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने में तैनात उप निरीक्षक संदीप कुमार प्रजापति (28) की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या 

जानकारी के अनुसार, शनिवार 14 नवंबर की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच चितबड़ागांव थाने पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली। रेलवे के लोको पायलट की ओर से अगले स्टेशन पर मेमो (एमआरओ) के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां रेलवे ट्रैक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली।

UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, नोएडा-गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत बारिश से, कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी

पुलिस ने की मामले की जांच पड़ताल

पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो मृतक की पहचान उप निरीक्षक संदीप कुमार प्रजापति के रूप में हुई। संदीप कुमार प्रजापति मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बरांव गांव के निवासी थे। उनके पिता का नाम रामाश्रय प्रजापति बताया गया है।

Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

घटना के पीछे क्या कारण रहे

वह पिछले करीब 11 महीने से चितबड़ागांव थाने पर उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। घटना की जानकारी पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है।इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक ने आत्महत्या की है। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ballia

Published :  15 November 2026, 8:45 AM IST

Advertisement