सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर

सुल्तानपुर के हलियापुर में शनिवार को अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 November 2026, 6:59 AM IST
google-preferred

Sultanpur: रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले दंपती का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। सुलतानपुर के हलियापुर में शनिवार को अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत में पत्नी की जान चली गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। रामबाग ढाबे के पास हुई इस टक्कर के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

 आमने-सामने भिड़ीं बाइक और स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के पंवारी निवासी शिवकुमार जायसवाल (54) अपनी पत्नी कमलेश जायसवाल (52) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में हलियापुर जा रहे थे। रविवार को अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर रामबाग ढाबे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दंपती को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Tech News: जनवरी 2027 में दस्तक देंगे Xiaomi 18 Pro और Redmi Note 17 Aura

अस्पताल में पत्नी ने तोड़ा दम

हादसे में घायल शिवकुमार जायसवाल और उनकी पत्नी कमलेश जायसवाल को अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित 100 शैय्या अस्पताल पिठला ले जाया गया। अस्पताल में दोनों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल कमलेश जायसवाल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं, शिवकुमार जायसवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी की मौत और पति के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Sultanpur: बजरंग चौक पर मौत बनकर आया अज्ञात वाहन, टेंट व्यवसायी की दर्दनाक मौत

पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हलियापुर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 दुर्घटना में एक महिला की मौत और उसके पति के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।

Location :  Sultanpur

Published :  15 November 2026, 6:51 AM IST

Advertisement