मुश्किलों के बीच पढ़ाई का सपना, 7 साल की रागिनी की फरियाद पर गांव पहुंचे DM; किताबें, ट्राईसाइकिल और इलाज का भरोसा
बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी शारीरिक परेशानी के बावजूद पढ़ाई जारी रखने का सपना देख रही है। बच्ची की स्थिति की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी खुद उसके गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर रागिनी की समस्याएं जानीं और किताबें, जरूरी सामग्री व दो ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराईं।