Hathras: छत पर खड़े होकर देख रहा था कार्यक्रम, अचानक लगा ऐसा करंट कि झुलस गया मासूम

 सासनी क्षेत्र के गांव किशनगढ़ी बिजाहरी में छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 November 2026, 2:46 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि सासनी क्षेत्र के गांव किशनगढ़ी बिजाहरी में छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा छत पर खड़े होकर घर के पास चल रहे किन्नरों के बधाई कार्यक्रम को देख रहा था। करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल हाथरस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, कार्तिक (7) पुत्र गोपाल अपने पिता के साथ गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। इसी दौरान घर के पास किन्नरों का बधाई कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम देखने के लिए कार्तिक छत पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि छज्जे पर खड़े होकर कार्यक्रम देखते समय उसका हाथ ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया।

UP News: लेनदेन ने छिनी हंसते-खेलते परिवार की खुशियां, आंवला में पिता के सामने बेटे की हत्या

गांव में मची अफरा-तफरी 

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि आबादी के बीच मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने या सुरक्षित करने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आगरा से मथुरा के लिए रवाना होंगे सीएम योगी, ‘मिशन-2027’ के चिंतन शिविर में दिग्गजों संग करेंगे महामंथन

लाइन को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी खतरनाक लाइन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्युत विभाग से लाइन को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है।

Location :  Hathras

Published :  16 November 2026, 2:46 PM IST

Related News

Advertisement