UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 अधिकारियों की बदली तैनाती; कई जिलों के ADM बदले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची में 55 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई जिलों के ADM, अपर आयुक्त और SDM बदले गए हैं। हापुड़, बस्ती, संतकबीर नगर, बांदा, अमेठी और उन्नाव समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 November 2026, 9:50 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर आयुक्त, उप जिलाधिकारी (SDM), अपर नगर आयुक्त और विभिन्न विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। जारी तबादला सूची में कुल 55 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई जिलों के ADM भी बदले गए हैं।

कई जिलों के अपर जिलाधिकारी बदले गए

तबादला सूची के अनुसार, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटाकर हापुड़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। सुनंदु सुधाकरन को वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त पद से बस्ती में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

pcs transfer in up

पंकज कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से संतकबीर नगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, ऋषिकांत राजवंशी को बलिया के उप जिलाधिकारी पद से बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।

pcs transfer in up

इसके अलावा, माया शंकर यादव को बांदा से मेरठ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, अखिलेश को अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त पद से मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और शशि भूषण को मुरादाबाद मंडल से अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

pcs transfer in up

अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में भी बदलाव

धीरज श्रीवास्तव को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर अमेठी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। ज्योति सिंह को अमेठी से वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

pcs transfer in up

आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त पद से अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पद से उन्नाव में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।

Kanpur Fire: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग से हड़कंप, दो की मौत

SDM और अन्य अधिकारियों के भी तबादले

आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच, अनिल कुमार यादव को वाराणसी से मुजफ्फरनगर, ऋतु त्यागी को कानपुर विकास प्राधिकरण से झांसी और डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है।

वहीं, अजय कुमार शर्मा को ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़, संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद और माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई में उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, रमेश यादव को सहारनपुर मंडल से मेरठ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। कुलदीप सिंह को सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट पद से वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) और रामकेश सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के महाप्रबंधक पद से सहारनपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

Location :  Lucknow

Published :  16 November 2026, 9:50 AM IST

Advertisement