Hathras News: त्योहारों के बीच हाथरस में सरकारी चावल की कालाबाजारी का बड़ा मामला, 181 बोरे बरामद; 5 पर FIR
त्योहारों के बीच हाथरस के सासनी में सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरकारी मार्का लगे 181 बोरे बरामद किए। पुलिस ने ठेकेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चावल की आपूर्ति और आरोपों की जांच जारी है।