बकरी के घर में घुसने से शुरू हुआ विवाद, दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष; धारदार हथियार से हमला!

एक बकरी के घर में घुसने और सामान को नुकसान पहुंचाने का विवाद इतना बढ़ गया कि दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा और आरोप है कि एक भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दूसरे भाई के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया

Gorakhpur: गोरखपुर में एक बकरी के घर में घुसने और सामान को नुकसान पहुंचाने का विवाद इतना बढ़ गया कि दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा और आरोप है कि एक भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दूसरे भाई के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में संजय गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। वहीं, पति को बचाने पहुंची पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की।

बकरी के घर में घुसने से शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के सहरी गांव का है। यहां रहने वाले संजय और उनके सगे भाइयों के बीच गुरुवार की रात एक मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि संजय तीन भाई हैं और तीनों अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। उनके बीच बकरी के घर में घुसने और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी।

गोरखपुर जाने वालों की हुई मौज! आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब और कितने बजे पहुंचेगी?

गाली-गलौज के बाद मारपीट के लिए दौड़े आरोपी

पीड़िता के मुताबिक, जब संजय अपने भाई के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी मारपीट करने के लिए संजय की तरफ दौड़ पड़े। अचानक हुए इस विवाद से घबराए संजय किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में कामयाब रहे। वह किसी तरह अपने घर पहुंच गए, लेकिन आरोप है कि विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। दूसरे पक्ष के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने संजय का पीछा करना जारी रखा।

Gorakhpur News

गोरखपुर में विवाद बना जानलेवा (IMG: Dynamite News)

घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला

आरोप है कि कुछ देर बाद विपक्षी पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर संजय के घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में संजय को गंभीर चोटें आईं और वह घायल होकर बेहोश हो गए। घर के अंदर अचानक मची अफरातफरी के बीच संजय की पत्नी श्रीजनता अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं। लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना में पति-पत्नी दोनों के साथ मारपीट होने से परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

गोरखपुर में होगा मनोरंजन का महाकुंभ, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार बिखेरेंगे जलवा; जानिए खास बातें

पीड़िता ने थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद श्रीजनता ने आरोपियों के खिलाफ सहजनवां थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति पर धारदार हथियार से हमला किया गया और जब वह उन्हें बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई।फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई

इस मामले में सहजनवां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  20 November 2026, 5:16 PM IST

Advertisement