हिंदी
अनिल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी(img-dynamite news)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलौली गांव में कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी मतदाता सूची पर निर्भर करती है। वोट केवल मतदान का अधिकार नहीं, बल्कि आम जनता की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकत है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना कांग्रेस (img-dynamite news)कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है
दरअसल, देवरिया के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलौली गांव में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो कि कांग्रेस पार्टी की ओर से किया गया है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। चौपाल की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए और न ही किसी का मताधिकार छीना जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- ‘हीमोग्लोबिन कम है क्या…’ रवि किशन ने फिर दोहराया मिर्जापुर का वायरल डायलॉग, वीडियो छाया
इसके साथ ही पूर्व सांसद कमलकिशोर कमांडो ने भी कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेसी हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं के वोट की निगरानी के लिए बूथ रक्षकों की तैनाती कर रही है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस समाज के दबे-कुचले और कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। चौपाल को जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, अजय सिंह सैथवार, गोविंद मिश्र, हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र, जगन्नाथ यादव, रजनीश प्रसाद, वशिष्ठ मोदनवाल, अवधेश यादव, आनंद शंकर, मनीष रजक, कृष्णकांत तिवारी, प्रद्युम्न कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील कुशवाहा, विजयशंकर मिश्र, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, प्रिंस प्रकाश, मनोज मणि, मोजाहिद लारी, संजय गुप्ता और पन्नालाल पाठक सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।
Location : deoria
Published : 21 November 2026, 4:59 PM IST