फिल्मी स्टाइल में अपहरण, कार के अंदर बेरहम पिटाई और फिर सड़क पर फेंका! बस्ती पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी

बस्ती में जमीन के कमीशन के 17 लाख रुपये के विवाद में कारोबारी राजीव पाण्डेय के अपहरण और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये देने के बहाने उन्हें पकौड़ी चौराहे पर बुलाकर कार में अगवा किया गया और बेरहमी से पीटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी ओम मिश्रा को गिरफ्तार कर बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 November 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

Basti: जमीन के कारोबार में मिलने वाले कमीशन के 17 लाख रुपये एक कारोबारी के लिए जानलेवा मुसीबत बन गए। रुपये देने का झांसा देकर पहले उन्हें चौराहे पर बुलाया गया और फिर फिल्मी अंदाज में कार में अगवा कर लिया गया। आरोप है कि कार के अंदर पांच लोगों ने मिलकर कारोबारी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उन्हें मरणासन्न हालत में चलती गाड़ी से सड़क किनारे फेंक दिया गया। हमलावर उनकी सोने की चेन, अंगूठी और नकदी भी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

18 लाख के कमीशन को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसहिया निवासी 50 वर्षीय राजीव पाण्डेय कंपनी बाग में कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का कारोबार करते हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में उनका ओम मिश्रा पुत्र चंद्रमणि मिश्रा उर्फ मणि मिश्रा निवासी रानीपुर, थाना नगर से संपर्क था। दोनों के बीच जमीन के कारोबार में तय कमीशन की रकम को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राजीव पाण्डेय का करीब 18 लाख रुपये कमीशन बकाया था।

बस्ती में घर के अंदर मिला 50 वर्षीय गृहस्वामी का शव, गांव में मचा हड़कंप; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पहले दुकान पर पहुंचकर दिया एक लाख

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले कारोबारी का भरोसा जीतने की कोशिश की। 19 नवंबर को दोपहर में ओम मिश्रा राजीव पाण्डेय की दुकान पर पहुंचा। वहां उसने एक लाख रुपये दिए और बाकी 17 लाख रुपये शाम सात बजे तक देने का भरोसा दिलाया। रकम मिलने की उम्मीद में राजीव पाण्डेय उसकी बातों में आ गए। शाम करीब सात बजे ओम मिश्रा ने फोन करके उन्हें पकौड़ी चौराहे पर बुलाया।

Basti News

बस्ती में फिल्मी अंदाज में कारोबारी का अपहरण (IMG: Dynamite News)

कार में पहले से मौजूद थे चार अन्य आरोपी

आरोप है कि पकौड़ी चौराहे पर पहुंचने के बाद ओम मिश्रा ने रुपये देने के बहाने राजीव पाण्डेय को अपनी सफेद रंग की बिना नंबर वाली स्विफ्ट डिजायर कार में जबरन बैठा लिया। कार में पहले से ही चार अन्य लोग मौजूद थे। इसके बाद सभी आरोपी कारोबारी को लेकर अमहट पुल होते हुए बांसी रोड की तरफ निकल गए। कार के अंदर आरोपियों ने राजीव पाण्डेय के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पांचों ने मिलकर उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो खाक हो जाती पूरी बस्ती, सहारनपुर में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग से मचा हड़कंप

मरणासन्न हालत में चलती कार से सड़क किनारे फेंका

आरोपियों ने मारपीट के बाद राजीव पाण्डेय को मृत समझ लिया और उन्हें स्थौली क्षेत्र में चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े कारोबारी को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी विशुनपुरा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल राजीव पाण्डेय को तत्काल सीएचसी स्थौली पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। फिलहाल इस वारदात में कारोबारी को गंभीर चोटें आई हैं।

सपी के निर्देश पर बनीं पुलिस की टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों से जुड़े संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाते हुए उनकी तलाश तेज कर दी।

Location :  Basti

Published :  21 November 2026, 4:21 PM IST

Advertisement