पहले कहासुनी, फिर मारपीट और मौत… बस्ती में गोबर फेंकने के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें ई-रिक्शा चालक फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।