Weather Update Today: शिमला और नैनीताल से भी ज्यादा ठिठुरे मैदानी शहर, इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

दिसंबर की दस्तक से पहले ही देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो कहीं मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 November 2026, 7:54 AM IST
google-preferred

New Delhi: सर्दियों में ठंड का एहसास करने के लिए लोग अक्सर शिमला और नैनीताल का रुख करते हैं, लेकिन इस बार मौसम का नजारा कुछ उलटा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई मैदानी इलाके पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं। वहीं, दिसंबर की शुरुआत से पहले मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ सकती है।

शिमला से भी ज्यादा ठंडा हुआ राजस्थान

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के दमोह में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसकी तुलना में शिमला में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Weather Update Today (2)

राजस्थान में कड़ाके की शीतलहर (Img: Pinterest)

अब सवाल यह उठता है कि मैदानी इलाके पहाड़ों से ज्यादा ठंडे कैसे हो गए? असल में राजस्थान और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन में सूरज चमकने के बाद रात में धरती की गर्मी तेजी से खत्म हो जाती है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में ठंडी और भारी हवा ढलानों से नीचे घाटियों में चली जाती है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में तापमान अक्सर पहाड़ी शहरों की तुलना में ज्यादा गिर जाता है।

दिन में धूप, शाम को ठिठुरन! लखनऊ में एक ही दिन में दो मौसम, 2 दिन में पारा गिरकर होगा 10°C; जानें आपके जिले का हाल

दो दिसंबर से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर की रात को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की उम्मीद है। इससे 3 और 4 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरने की उम्मीद है।

इस बीच 29 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में बारिश की उम्मीद है।

UP Weather Today: यूपी में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? सुबह कोहरा, रात में बढ़ेगी ठंड

कश्मीर घाटी में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में पानी के सोर्स जमने लगे हैं। शनिवार को पंजाब के अमृतसर और ओडिशा के राउरकेला में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच बढ़ी ठिठुरन (Img: Pinterest)

इस बीच भारी बर्फबारी और खराब मौसम की संभावना के कारण हिमाचल प्रदेश के मशहूर चूड़धार मंदिर के कपाट 1 दिसंबर से अगली सूचना तक बंद कर दिए गए हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर में एंट्री बंद रहेगी।

दिल्ली में सुबह कोहरा, दोपहर में खिलेंगे धूप के रंग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हल्के से मध्यम कोहरे की उम्मीद है। हालांकि, दिन चढ़ने पर धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। शनिवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और पालम में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Location :  New Delhi

Published :  29 November 2026, 7:54 AM IST

Related News

Advertisement