हिंदी
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Image: X)
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किन्नर की मौत का मामला सामने आया है। मनियर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार सुबह किन्नर माही की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही किन्नर समुदाय के लोग और माही के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी किन्नर माही सुल्तानपुर चट्टी पर एक कटरे में कमरा किराये पर लेकर रहता था। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम वह अपने कमरे पर पहुंचा था। इसके बाद देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। किन्नर समुदाय के लोग और माही के माता-पिता भी वहां पहुंचे। कमरे में माही की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी।
घटना की सूचना मिलने पर मनियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान माही के माता-पिता ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया।
घटना के बाद मौके पर उमड़ी भीड़ (Image: Dynamite News)
इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर अपने साथ चले गए। फिलहाल माही की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह सामने नहीं आई है।
माही की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सुल्तानपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Location : Ballia
Published : 21 November 2026, 4:20 PM IST