हिंदी
पार्क में फोटो खींच रहे कपल पर 8 नाबालिगों का हमला (Img- Dynamite News)
Mumbai: सपनों की महानगरी मुंबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। बता दें कि कुर्ला इलाके में एक युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। दोनों फीनिक्स मॉल के पास महानगरपालिका के उद्यान में घूमने आए थे और इस दौरान उनकी 8 नाबलिगों से बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो, उन्होंने तुरंत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती फीनिक्स मॉल के पास महानगरपालिका के उद्यान में घूमने गए थे और वह इस दौरान फोटों क्लिक करने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद 8 से 10 नाबालिग लड़कों ने अश्लील कमेंटबाजी करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर यह मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।
शुरुआत में कपल ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब टिप्पणियां बढ़ने लगीं तो दोनों ने विरोध जताया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर लड़कों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी और यह बदसलूकी मारपीट में तबदील हो गई। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यूजर्स इस घटना का काफी विरोध कर रहे हैं।
जेल से निकला अंडरवर्ल्ड डॉन का साला, बेटे की शादी में जमकर किया डांस, नोटों की बारिश का VIDEO वायरल
वायरल वीडियो में कुछ युवक एक जोड़े के साथ बहस करते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार, एक व्यक्ति जो नाबालिग लग रहा है चप्पल जैसी किसी चीज़ से जोड़े पर वार करता है, जबकि एक अन्य व्यक्ति महिला के सिर पर डंडे से मारता है।
दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो कुछ देर तक चलती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और तेजी से शेयर किया जाने लगा।
Group of MBoys harassing beating a young couple: Even in places like Mumbai - they dress like stone pelters from Gaza; behave like Rohingyas and create ruckus like Somalians. https://t.co/wP9W2NP7KS
— Mihir Jha (@MihirkJha) November 21, 2026
घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। इसके आधार पर घाटकोपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189, 118, 352 और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही, मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इससे पहले बिहार के जमुई जिले में भी नाबालिग युवक-युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। बताया गया था कि एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले दोनों को युवकों के एक समूह ने रास्ते में रोक लिया था। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया था।
Location : Mumbai
Published : 21 November 2026, 12:07 PM IST