हिंदी
UP Special TET Result 2026
Lucknow: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी परीक्षा (UP Special TET Result 2026) में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UP Special TET Result 2026 घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।
यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट (UP Special TET Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
UP Special TET परीक्षा (UP Special TET Result 2026) में कुल 38,902 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15,159 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
वहीं, कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 23,743 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे हैं।
इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 38,902 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
रिजल्ट डाउनलोड (UP Special TET Result 2026) करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी अपना नाम, परीक्षा का नाम और परीक्षा में प्राप्त अंकों का मिलान जरूर कर लें। रिजल्ट में किसी तरह की गलती दिखाई देने पर संबंधित आयोग से संपर्क करें और जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।
आधिकारिक वेबसाइट: upessc.up.gov.in
Location : Lucknow
Published : 21 November 2026, 11:01 AM IST
Topics : Special TET Scorecard UP Special TET Result 2026 UP Special TET Result Link UP Teacher Eligibility Test Result UPESSC Result 2026
No related posts found.