Weather Update: यूपी में आज बदलेगा मौसम, पूर्वांचल के 14 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिलों में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोनभद्र और चंदौली में येलो अलर्ट है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 November 2026, 8:04 AM IST
google-preferred

Lucknow: आज से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चक्रवात 'अकवान' के कारण पूर्वांचल क्षेत्र के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। जिसमें वाराणसी भी शामिल है। वहीं, राज्य के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क (सूखा) बना रहेगा।

कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग की अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात 'अकवान' की गति धीमी हो गई और यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। भीषण ठंड के बीच आज से पूरे राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव होने की मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है। पूर्वांचल क्षेत्र के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है, और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके विपरीत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

Weather Update

कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। दिन काफी सुहावना रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी; बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, पूर्वांचल क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल सकता है।

PM Modi Lucknow Visit: आज 10 घंटे तक बदले रहेंगे राजधानी के रास्ते, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान

पूर्वांचल क्षेत्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पूर्वी क्षेत्र के कुछ इलाकों में आज आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। यहां आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में ये बदलाव चक्रवात 'अकवान' के कारण हो रहे हैं। इसके चलते सोनभद्र और चंदौली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जहां कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और बारिश  की संभावना है। वहीं, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर और देवरिया के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

Baby Selling Case: छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों के सौदे का खुलासा, डॉक्टर-नर्स समेत 6 गिरफ्तार; कई राज्यों तक फैला नेटवर्क

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

रविवार, 22 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय कुछ जिलों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। 26 नवंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में धुंध और कोहरा बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश से राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  21 November 2026, 7:55 AM IST

Advertisement