Weather Update: 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घना कोहरा; 100 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

देश भर में लगातारा मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है, मौसम के हालात आम जनता के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सहित 10 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 November 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश भर में लगातारा मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है, मौसम के हालात आम जनता के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सहित 10 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई। यह चेतावनी आज 18 नवंबर से अगले 7 घंटों तक लागू रहेगी। इस दौरान हवा की हति 80 किलोमीटर घंटे तक पहुंच सकती है।

18 नवंबर की शात तक हालात बिगड़ सकते हैं, क्योंकि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक खतरनाक चक्रवती परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तथा 19 से 21 के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

इसके अलावा बात करें चक्रवात के तट की तो चक्रवात के तट से टकराने पर समुद्र काजलस्तर उच्च ज्वार के स्तर से 1.0 से 2.0 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। इससे आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों खासकर प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनासीमा और काकीनाडा जिलों में बाढ़ आ सकती है। 20 नवंबर की सुबह से दोपहर के बीच बापटला, कृष्णा और पश्चिम गोदावरी जिलों में इसका सबसे गंभीर असर देखने को मिल सकता है, जिसके बाद हालात धीरे-धीरे सुधरने की उम्मीद है।

10 राज्यों को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जैसे कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में भारी बारिश होने की सभावना है। इस दौरान चक्रवाती हावओं की गति 80 से 100 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।

दिल्ली के मौसम की ताजा अपडेट

दिल्ली के लिए आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस बीच, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।

आज दक्षिण भारत में मौसम कैसा रहेगा?

18 से 23 नवंबर के बीच केरल, माहे, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश के लिए 19 से 21 नवंबर तक भारी बारिश और चक्रवाती हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 19 और 20 नवंबर को एक भीषण तूफान आने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 100–110 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है और हवा के झोंके 120 किमी/घंटा तक हो सकते हैं।

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, सुरक्षाबलों के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा

आज मध्य भारत में मौसम कैसा रहेगा?

मध्य भारत यानी छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने 18 नवंबर को भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 21-22 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 20-23 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 20-22 नवंबर को विदर्भ में भारी बारिश होने की संभावना है।

आज पूर्वी भारत में मौसम कैसा रहेगा?

पूर्वी भारत को लेकर मौसम विभाग ने आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। साथ ही में आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 19 से 21 नवंबर के बीच पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में और 20–21 नवंबर को झारखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है।

यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमे मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, बिजनौर, झांसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती और रायबरेली ये सभी जिले शामिल है। लेकिन वही मौसम विभाग ने शाम तक तापमान में भारी गिरावट की आशंका जताई है।

UP Weather News: यूपी में ठंड का बढ़ेगा प्रकोप, 13 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें अगले पांच दिनों का मौसम

बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी है। इनमे पटना, गया, जहानाबाद, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, नवादा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी ये सभी जिले शामिल है।

Location :  New Delhi

Published :  18 November 2026, 8:36 AM IST

Advertisement