मानसून का रौद्र रूप: अगले कुछ घंटों में पलटेगा मौसम, 15 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी
देशभर में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आसमानी बिजली और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।