Bulandshahr: नीचे आग की लपटें, ऊपर फंसे लोग! बुलंदशहर में जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे 11 युवक

बुलंदशहर के नाजिमपुरा में मंगलवार शाम एक इमारत में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अलग-अलग रास्तों का सहारा लेना पड़ा। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 18 November 2026, 2:21 AM IST
google-preferred

Bulanshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार शाम एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर संचालित अमेरिकन जिम में उस समय 20 युवक एक्सरसाइज कर रहे थे। आग फैलने के बाद 11 युवकों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई, जबकि नौ युवक पड़ोसी भवन की छत के रास्ते नीचे उतरे। इस दौरान तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें आरिफ कमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में गोदाम का सामान, एक हुंडई ओरा कार और आवास का सामान जल गया।

शाम साढ़े सात बजे गोदाम में लगी आग

घटना शहर के नाजिमपुरा मोहल्ले की है। भूड़ शिव मंदिर और आरिफ कमाल अस्पताल के पास आदित्य कुमार का दो मंजिला भवन है। इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर डिस्पोजल दोना-पत्तल का गोदाम और ब्यूटी पार्लर की दुकान संचालित होती है। पहली मंजिल पर आदित्य का आवास है, जबकि दूसरी मंजिल पर अमेरिकन नाम से जिम चलता है।

Bihar Crime: पहले छेड़छाड़, फिर मारपीट और जबरन सिंदूर भरने का आरोप, बिहार में 10 लोगों पर कार्रवाई की मांग

मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और भवन में अफरा-तफरी मच गई। पहली मंजिल पर मौजूद आदित्य के दो भाइयों, मां और अन्य स्वजन ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

दूसरी मंजिल पर जिम में एक्सरसाइज कर रहे 20 युवक भी आग की चपेट में आने के खतरे को देखते हुए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इनमें से 11 युवकों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं, बाकी नौ युवक पड़ोस में स्थित भवन की छत के रास्ते नीचे उतरे।

कूदने से तीन युवक घायल

दूसरी मंजिल से कूदने के दौरान बीसा कॉलोनी निवासी दो भाई प्रशांत और अभय तथा हैदर घायल हो गए। तीनों को सामने स्थित आरिफ कमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी युवक भी मामूली रूप से चोटिल हुए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग की चपेट में आने से ग्राउंड फ्लोर पर रखा करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। इसके साथ ही वहां खड़ी हुंडई ओरा कार भी आग में जल गई। पहली मंजिल पर बने आवास में रखा कपड़ा और अन्य सामान भी आग से नष्ट हो गया।

आग की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

सालों से बकाये का इंतजार कर रहे किसानों को मिली उम्मीद, 41 करोड़ में बिकी मिल की जमीन

आसपास के मकान कराए गए खाली, जिम संचालक के पास नहीं थी NOC

आग की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ सिटी प्रखर पांडेय भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आग लगने वाले भवन के आसपास स्थित मकानों को खाली कराया। इनमें इस्लाम खान, सुरेंद्र पाल सिंह, नीरज कुमार और धर्मवीर सिंह के मकान शामिल थे। इन मकानों में रहने वाले लोग आग बुझने तक सड़क पर खड़े रहे।

पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। आग को दो घंटे में बुझा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिम संचालक के पास एनओसी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने की घटना की जांच कर रहे हैं।

Location :  Bulanshahr

Published :  18 November 2026, 2:21 AM IST

Advertisement