बुलंदशहर के विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार हुई हादसे का शिकार, गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ एक्सीडेंट
बुलंदशहर के स्याना विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ से लौटते समय टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनका एक साथी घायल हुए हैं, जिन्हें हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई है…