एक धमाके ने सब कुछ छीन लिया! सिलेंडर फटते ही राख हुआ गरीब का आशियाना, जिंदगी भर की पूंजी स्वाहा
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट और आग से एक गरीब परिवार का घर जलकर राख हो गया। हादसे में ₹1.20 लाख नकद, जेवरात, राशन और घरेलू सामान नष्ट हो गया। पुलिस, दमकल और प्रशासन ने जांच शुरू कर नुकसान का आकलन एवं मुआवजे का आश्वासन दिया।