कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, सुरक्षाबलों के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ Operation तेज हो गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस भी सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रही है। हमले के बाद दोनों आतंकी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। कुलगाम में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। 

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 18 November 2026, 8:07 AM IST
google-preferred

Jammu: कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस भी सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इस बीच, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान मारा गया आतंकी उमर निसार डार, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर सीआरपीएफ के जवानों पर हमले की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को हुए हमले से पहले दोनों आतंकियों ने कई जगहों पर जाकर निगरानी की थी।

निसार ने लतीफ भट के साथ मिलकर सीआरपीएफ के नाके पर किया था हमला 

उन्होंने मीर बार, अखरान, हबलिश और किलाम इलाकों में रेकी की थी। इसका मकसद सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखना और हमले की योजना बनाना था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जारी वीडियो फुटेज के अनुसार, 11 नवंबर को उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर अखरान में सीआरपीएफ के एक नाके पर हमला किया था। हमले के बाद दोनों आतंकी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। कुलगाम में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। 

jammu police

jk पुलिस ने भी संभाला मोर्चा(AI Generated ig)

ये भी पढ़े- IAS Praveen Verma: शामली को मिला 16वां DM, प्रवीण वर्मा ने संभाली कमान; जानिए प्राथमिकताएं

Jk पुलिस ने भी संभाला मोर्चा 

10 और 11 नवंबर के फुटेज की जांच के दौरान, सुरक्षा एजेंसियों ने पाया कि उमर निसार डार और लतीफ भट, दोनों ही उन जगहों पर लगे कई कैमरों में कैद हुए थे। फुटेज में उनकी गतिविधियों को देखा जा सकता है। पहले रेकी करते हुए और फिर अखरान हमले के बाद वहां से भागते हुए।उमर निसार डार के लापता होने के बाद, उसके परिवार ने कुलगाम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, जांच एजेंसियों को पता चला कि उमर पिछले पांच-छह महीनों से लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट को पनाह दे रहा था और उसकी मदद कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि अखरान की घटना के तुरंत बाद, उमर निसार डार टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) संगठन में शामिल हो गया था। हमले की जगह से भागने के बाद, सोमवार को लारू में सुरक्षा बलों ने उमर निसार डार और लतीफ भट को घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया।लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट की तलाश जारी है। 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में, मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने एक नाके पर तैनात सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए थे।

Location :  Jammu

Published :  18 November 2026, 8:07 AM IST

Advertisement