बड़ी खबर: मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग, लपटों ने लिया विकराल रूप, दमकल की गाड़ियां मौके पर

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ा चौराहे पर प्लास्टिक के गोदाम में भीषण कुछ देर पहलेही आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है।

Updated : 21 November 2026, 9:00 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुकड़ा चौराहे के पास आज सुबह-सुबह थोड़ी देर पहले एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भयावह और विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग के तेजी से फैल गया।

आसपास के व्यापारियों में मची खलबली

गोदाम से उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देख कर आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से दुकानदारों में बेचैनी देखी गई और लोग घटनास्थल की ओर उमड़ पड़े हैं।

आजम खान के घर फरियादियों की भीड़, महिला को समझाकर किया संतुष्ट तो बेटा बोला- Tiger is Back

Muzaffarnagar fire news up

दुकानों में मची अफरा-तफरी (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

मौके पर दमकल की छह गाड़ियां; आग बुझाने का काम जारी

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग हरकत में आ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, ताकि इसे काबू में किया जा सके और आस-पास के रिहायशी या व्यावसायिक इलाकों में फैलने से रोका जा सके।

शादी की आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने का शक

शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि आग आतिशबाजी के कारण लगी है। खबरों के मुताबिक, प्लास्टिक गोदाम के ठीक बगल में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कल रात शादी समारोह था। शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। आशंका है कि आतिशबाजी या पटाखों की कोई चिंगारी बगल के गोदाम में जा गिरी, जिससे वहां रखा प्लास्टिक तुरंत आग की चपेट में आ गया।

बदायूं में गन्ने से भरे ट्रैक्टर ने पिकअप को मारी टक्कर, पलटकर सड़क किनारे जा भिड़ी गाड़ी; चालक बेहोश

एडीएम का बयान

मुजफ्फरनगर के एडीएम (प्रशासन) देश दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, पास के एक मैरिज हॉल में 'विदाई' समारोह के दौरान पटाखे छोड़े गए थे, माना जा रहा है कि इन्हीं पटाखों की कोई चिंगारी गोदाम तक पहुँच गई, जिससे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आग बुझाने के काम में छह दमकल गाड़ियाँ लगी हुई हैं और जल्द ही स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाने की उम्मीद है। ADM के अनुसार, अभी पूरा ध्यान आग बुझाने पर है, इसलिए इस घटना से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया गया है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  21 November 2026, 8:34 AM IST

Advertisement