दिल्ली में स्मॉग का कहर: AQI 279 पर पहुंचा, इन इलाकों में हालात सबसे खराब, यहां मिली राहत

दिल्ली में स्मॉग और प्रदूषण का संकट लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह AQI 279 दर्ज होने के बीच कई इलाकों में हवा की स्थिति चिंताजनक रही। जानिए किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण और कहां मिली राहत।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 21 November 2026, 9:02 AM IST
google-preferred

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीले स्मॉग और प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार सुबह भी राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर कम होने के बजाय बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, 21 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 279 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 270 था। यानी महज 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर 9 अंक बढ़ गया।

सिरीफोर्ट सबसे प्रदूषित, कई इलाकों में AQI 350 पार

CPCB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। सिरीफोर्ट 369 AQI के साथ राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका दर्ज किया गया। वहीं चांदनी चौक और डीटीयू में 365, नॉर्थ कैंपस DU में 363 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 362 AQI दर्ज किया गया।

इसके अलावा पंजाबी बाग में 360, CRRI मथुरा रोड में 355, ITO में 353, पूसा में 352, बुराड़ी क्रॉसिंग में 335, वजीरपुर में 332, नांगलोई में 329 और आनंद विहार में 327 AQI दर्ज किया गया।

वहीं शादीपुर में 324, विवेक विहार में 318, तालकटोरा गार्डन में 317, NSUT जफरपुर में 315, मुंडका, पटपड़गंज और वसुंधरा एनक्लेव में 312-312 AQI रिकॉर्ड किया गया। IIT में 308, नेहरू नगर में 307, जहांगीरपुरी में 305 और बवाना में 304 AQI दर्ज किया गया। इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही।

इन इलाकों में भी खराब हवा, AQI 300 के करीब

दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। कराला में AQI 295, अशोक विहार में 293, NIH नरेला में 285, JNU में 282 और रोहिणी में 281 दर्ज किया गया।

इसके अलावा छावला में 275, आरके पुरम में 274, सोनिया विहार में 273 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 270 AQI रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली कैंटोनमेंट और लोधी रोड में मिली राहत

प्रदूषण के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। दिल्ली कैंटोनमेंट एरिया में AQI 117 दर्ज किया गया, जो राजधानी के प्रमुख निगरानी केंद्रों में सबसे कम रहा। वहीं लोधी रोड में 167 और NSIT द्वारका में 185 AQI दर्ज किया गया। इन तीनों इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही।

जानिए कितना AQI होता है खतरनाक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित पैमाने के अनुसार, 0 से 50 तक AQI को 'अच्छा', 51 से 100 तक 'संतोषजनक', 101 से 200 तक 'मध्यम', 201 से 300 तक 'खराब', 301 से 400 तक 'बहुत खराब' और 401 से 500 तक 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।

सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट और हवा की धीमी गति के कारण PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषक कण निचले वायुमंडल में जमा हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी प्रदूषण का स्तर बना रहने की आशंका जताई जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  21 November 2026, 9:02 AM IST

Advertisement