UPI Payment Tips: मोबाइल से पेमेंट करते समय ये चार गलतियां पड़ सकती हैं भारी, एक झटके में खाली हो सकता है खाता
UPI Payment करते समय छोटी सी लापरवाही बैंक अकाउंट के लिए खतरा बन सकती है। जानिए अनजान लिंक, UPI PIN, फर्जी कलेक्ट रिक्वेस्ट और गलत पेमेंट से बचने के चार जरूरी तरीके और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के टिप्स।
डिजिटल युग में हर कोई UPI का इस्तेमाल करता है। 100 में से कोई एक ही इंसान होगा, जो UPI का इस्तेमाल नहीं करता होगा। लोग सब्जी से लेकर छोटी सी छोटी पेमेंट भी UPI से करते हैं। ऐसे में लोगों का सतर्क रहना तो बनता है। जैसे-जैसे UPI का चलन बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसमें धोखाधड़ी भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपकी ये चार लापरवाही आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली करा सकती है। अगली पेमेंट करने से पहले जान लें आपकी वो 4 गलतियां, जिससे हर कोई अनजान है। (Img- Pinterest)
2 / 5
कई बार साइबर ठग कैशबैक, इनाम या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजते हैं। इन लिंक पर क्लिक करते ही आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक पर भरोसा न करें। बैंक या UPI सेवा से जुड़ी जानकारी हमेशा आधिकारिक ऐप और वेबसाइट से ही जांचें। किसी अनजान वेबसाइट पर बैंकिंग डिटेल दर्ज करने से बचें। (Img- Pinterest)
3 / 5
UPI से भुगतान करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि अपना PIN किसी के साथ साझा न करें। बैंक कर्मचारी या कोई भी अधिकृत संस्था आपसे UPI PIN या OTP नहीं मांगती। अगर कोई व्यक्ति फोन करके खुद को बैंक अधिकारी बताता है और गोपनीय जानकारी मांगता है, तो सतर्क हो जाएं। याद रखें, UPI PIN डालने से आपके खाते से पैसे कटते हैं, इसलिए इसे केवल भरोसेमंद भुगतान के दौरान ही दर्ज करें। (Img- Pinterest)
4 / 5
साइबर ठगी का एक आम तरीका यह है कि ठग पैसे भेजने के बहाने आपको UPI PIN डालने के लिए कहते हैं। ध्यान रखें कि किसी से पैसे प्राप्त करने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। PIN डालने का मतलब आमतौर पर खाते से भुगतान को मंजूरी देना है। इसलिए पैसे पाने के नाम पर आए किसी भी कलेक्ट रिक्वेस्ट को बिना जांचे स्वीकार न करें। (Img- Pinterest)
5 / 5
किसी को पैसे भेजने से पहले UPI आईडी, प्राप्तकर्ता का नाम और भुगतान की रकम ध्यान से जांच लें। जल्दबाजी में गलत खाते में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं। इसके अलावा सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग लेनदेन करने से बचें और फोन में स्क्रीन लॉक रखें। किसी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलते ही बैंक को सूचित करें। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। (Img- Pinterest)