UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: अब नहीं कर पाएंगे ये ट्रांजैक्शन, NPCI ने जारी किया नया नियम
UPI से भुगतान करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। NPCI ने 1 अक्टूबर 2025 से P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बदलाव का सीधा असर करोड़ों डिजिटल पेमेंट यूजर्स पर पड़ेगा।