‘प्रिय मतदाता और पीडीए प्रहरी’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा खुला पत्र, जानिए क्या कहा
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लंबे संदेश के जरिए पीडीए समाज से वोट और नागरिक अधिकारों की रक्षा की अपील की है। उन्होंने ‘पीडीए प्रहरी’ को हर बूथ पर मतदाता सूची की गहन जांच करने का निर्देश दिया। सपा प्रमुख ने वोट कटने को संविधान, आरक्षण और भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया।