‘वोट आपका है, लड़ाई भी आपकी है’ राहुल गांधी ने 1 नवंबर को महारैली का किया ऐलान
राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का ऐलान किया है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उन्होंने जनता से एकजुट होने की अपील की। त्योहारों के चलते रैली टालने की व्यापारियों की मांग कांग्रेस ने स्वीकार नहीं की।