नेपाल भेजी जा रही 3.15 टन यूरिया पकड़ी गई, SSB की बड़ी कार्रवाई में चालक गिरफ्तार, तस्करी का नेटवर्क जांच के दायरे में
महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजी जा रही 3.15 टन यूरिया खाद बरामद की। 70 बोरी यूरिया से लदी पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी कर रहे हैं और अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।