Maharajganj: “टोयोटा में छिपाकर ले जा रहे थे 225 बोतल शराब”, सोनौली बॉर्डर पर चेकिंग में खुला बड़ा राज

सोनौली बॉर्डर पर पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक टोयोटा कार को रोका। तलाशी में ऐसा सामान मिला, जिसने टीम को भी चौंका दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 September 2026, 1:24 PM IST
google-preferred

Maharajganj: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सीमा के मुख्य द्वार के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 225 बोतल/शीशी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाए

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 23 सितंबर 2026 को भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव कुमार पुत्र प्रमोद मंडल, निवासी ग्राम रीगा शव टोला, वार्ड नंबर-10, पोस्ट रीगा, थाना रीगा, जनपद सीतामढ़ी, बिहार, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

ये भी पढे़ं- कानपुर बिकरू कांड: सातवीं कोशिश में मिली राहत, बर्खास्त दारोगा केके शर्मा और शिवम दुबे जेल से बाहर आएंगे

पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस टोयोटा कार में सवार था, उसकी तलाशी के दौरान 8 प्लास्टिक के कैरेट में 225 बोतल/शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत पुलिस ने 2.50 लाख रुपये बताई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सोनौली थाने में मु0अ0सं0 92/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढे़ं- ‘मेरा बेटा पीड़ित था, पुलिस ने मुजरिम बना दिया!’ रुपये मांगने पर जेल के अंदर चाकू और सरिया से हमला, कोर्ट के आदेश पर 8 पर केस दर्ज

गिरफ्तारी में सोनौली पुलिस की भूमिका

कार्रवाई में सोनौली पुलिस के उ0नि0 उमाकांत सरोज, का0 अनूप मिश्रा और का0 प्रखर सिंह कुशवाहा, एसएसबी के उ0नि0 राम लाल तथा आरक्षी रामसुमेर गौड़ और आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षी अनन्त कुमार पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  24 September 2026, 1:24 PM IST

Related News

Advertisement