पटाखा छोड़ती बुलेट पड़ी भारी, देवरिया में मॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस ने काटा 21 हजार का चालान

देवरिया में यातायात माह के तहत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में देवरिया में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने तेज और असामान्य आवाज निकाल रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर कार्रवाई की।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 11 November 2026, 6:22 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में यातायात माह के तहत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में देवरिया में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने तेज और असामान्य आवाज निकाल रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर कार्रवाई की। पुलिस ने मोटरसाइकिल का 21 हजार रुपये का चालान किया है।

मोटरसाइकिल की तहकीकात की

जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल वहां से गुजरी, जिसके साइलेंसर से निकल रही आवाज सामान्य से अलग और आपत्तिजनक प्रतीत हुई। इस पर ड्यूटी पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल को रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने चालक से कई बार इंजन चालू कराकर आवाज की जांच की और मोटरसाइकिल की तहकीकात की।

ये भी पढ़ें: Deoria Crime: देवरिया में गाड़ियों की टक्कर के बाद चली गोली, एक गिरफ्तार

21 हजार रुपये का चालान काटा

जांच के बाद यातायात पुलिस के टीएसआई गुलाब सिंह ने मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 हजार रुपये का चालान काट दिया। इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों के बीच चर्चा रही। यातायात पुलिस का उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के साथ ही ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाना है, जिनसे निकलने वाली तेज आवाज आम नागरिकों, राहगीरों और विशेष रूप से बुजुर्गों एवं मरीजों को परेशानी पहुंचाती है।

ये भी पढ़ें: Deoria News: रील का शौक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर बंदूक लहराते वीडियो शेयर करना युवक को पहुंचा गया थाने

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की

यातायात माह के दौरान पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी मोटरसाइकिल में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें और अनावश्यक रूप से तेज आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने से बचें। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं और आम लोगों को होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

Location :  Deoria

Published :  11 November 2026, 6:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement