‘दिसंबर में हसीना नहीं, सिर्फ ठंड आएगी’, रहमान के मंत्री के बयान से मची चर्चा; भारत के साथ जल संधि पर भी बोले

हुमायूं कबीर ने शेख हसीना के दिसम्बर में देश लौटने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। हुमायूं कबीर ने कहा कि शेख हसीना हथकड़ी पहनकर या विमान में कड़ी निगरानी में आएंगी। हुमायूं ने दावा किया कि भारत के लिए भी शेख हसीना को रखना मुश्किल हो गया है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 27 November 2026, 8:26 AM IST
google-preferred

ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने शेख हसीना के दिसम्बर में देश लौटने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। ढाका में मीडिया से बात करते हुए कबीर ने कहा कि "शेख हसीना दिसम्बर में नहीं आएंगी। दिसम्बर में कोई नहीं आएगा, बस सर्दी आएगी।" बांग्लादेशी मंत्री ने कहा कि अगर शेख हसीना की वापसी होती है तो वह प्रत्यर्पण संधि के जरिए होगी। कबीर ने भारत और बांग्लादेश गंगा जल बंटवारा संधि को लेकर भी जवाब दिया।

हुमायूं कबीर ने कहा कि शेख हसीना हथकड़ी पहनकर या विमान में कड़ी निगरानी में आएंगी। उनके आने का एकमात्र यही तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि हसीना अब बेकार और अप्रासंगिक हो चुकी हैं। हुमायूं ने दावा किया कि भारत के लिए भी शेख हसीना को रखना मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें-झांसी में हाई-वे किनारे छलक रहे जाम, नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम चल रहा मयखाना, विभाग मूकदर्शक

हसीना को बताया आतंकवादी

उन्होंने कहा कि भारत भी इस स्थिति में चुनौतियों और मुश्किल का सामना कर रहा है। कबीर ने हसीना को आतंकवादी बताया और कहा, "भारत को अहसास हो गया है कि अपनी जमीन पर एक आतंकवादी को रखने में कितनी चुनौतियां हैं।" उन्होंने बताया कि बांग्लादेश हसीना के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध कर चुका है और भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है।

गंगा जल संधि पर दिया अपडेट

भारत के साथ गंगा जल बंटवारा संधि पर बांग्लादेशी मंत्री ने कहा कि इसे लेकर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में ढाका ने भारत को पत्र लिखा है। कबीर ने कहा, "इस पर काम चल रहा है। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हमारी तरफ से जो कुछ भी किया जाना चाहिए, हम वह कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें-झांसी की बड़ी चोरी के तार महाराष्ट्र और गोवा से जुड़े, पुलिस के रडार पर पूरा नेटवर्क

दिसम्बर में खत्म हो रही गंगा जल संधि

गंगा जल बंटवारा संधि दिसम्बर की शुरुआत में खत्म हो रही है और अभी तक इसके नवीनीकरण को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। 12 दिसम्बर 1996 को हुई यह संधि भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी के पानी का बंटवारा सुनिश्चित करती है।

भारत के पश्चिम बंगाल के मंत्रियों की धमकी भर टिप्पणियों पर कबीर ने कहा कि ऐसी बातें करने वाले हर जगह होते हैं। उन्होंने कहा, "दुनिया भर की राजनीति में कुछ सनकी लोग होते हैं। हमारे संबंध भारत की केंद्र सरकार के साथ रहेंगे।"

Location :  Dhaka

Published :  27 November 2026, 8:26 AM IST

Related News

Advertisement