लड़की की इज्जत से खिलवाड़ करने वाला गिरफ्तार, आरोपी राजेश चौरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

देवरिया कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी राजेश चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को कसया ढाला के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 23 November 2026, 7:10 PM IST
google-preferred

Deoria News: देवरिया कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से जुड़े पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश चौरसिया को कसया ढाला के पास से पकड़ा। वह कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष चौरसिया निवासी थाना कोतवाली जनपद देवरिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 और 376 के साथ पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।

लड़की के साथ अत्याचार करने वाला गिरफ्तार (Img: Pinterest)

लड़की के साथ अत्याचार करने वाला गिरफ्तार (Img: Pinterest)

अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में हुई।

कोतवाली पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को कसया ढाला के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  23 November 2026, 7:10 PM IST

Related News

Advertisement