हिंदी
बूथ रक्षक अभियान (Img : Dynamite News)
देवरिया: कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मकसद से बूथ रक्षक अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत अहिरौली लाला, तिलौली, बंजरिया समेत विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं की बैठक कर बूथ रक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि बूथ रक्षक अभियान संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बूथ रक्षक पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी साबित होंगे। उनकी जिम्मेदारी संगठन को मजबूती देने के साथ मतदाताओं को जागरूक करना और उनके मताधिकार की रक्षा के लिए सजग रहना होगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट सुरक्षित और सम्मानित होना जरूरी है।
बूथ रक्षक का स्वागत करते कांग्रेसी (Img : Dynamite News)
ब्लॉक प्रभारी गोविंद मिश्र ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। गांव-गांव और बूथ-बूथ पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है, ताकि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके।
वहीं, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहने, आम जनता से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, मनीष कुमार रजक, सुनील सिन्हा, मंडल अध्यक्ष अवधेश पांडेय, दीपक यादव, डॉ. याहिया अंजुम, परमानंद प्रसाद, प्रवीण कुमार, प्रद्युम्न कुमार, विनोद कुमार और सुखनंदन प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Deoria
Published : 23 November 2026, 3:42 PM IST
Topics : Booth Rakshak Abhiyan Congress Party News Deoria News UP Assembly Election 2027 UP Congress