राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का हल्लाबोल, सक्सेना चौक पर गरजे कार्यकर्ता
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की।