हिंदी
बस का चालान (Img : Dynamite News)
देवरिया: यातायात माह के तहत देवरिया पुलिस और परिवहन विभाग ने सोमवार को संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 136 वाहनों का चालान किया गया। 8 वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाना है।
चेकिंग अभियान (Img : Dynamite News)
अभियान के दौरान बस स्टैंड, मालवीय रोड और कसया ओवरब्रिज पर सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारियां भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया और बस स्टैंड पर बिना हेलमेट बाइक चलाने तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के विरुद्ध भी चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी।
देवरिया में प्रेमिका से शादी की जिद में पागल हुआ युवक? मोबाइल टावर पर चढ़कर जबरदस्त ड्रामा
देवरिया पुलिस के अफसरों ने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट सहित सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करें। दोपहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं और वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस एवं जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।
Published : 23 November 2026, 3:40 PM IST