हिंदी
मासूमों का सहारा बने पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Nichlaul (Maharajganj): सिसवा विधानसभा क्षेत्र के कैमा गांव में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से रामाधार और पुष्पा की मौत हो गई थी। इस हादसे ने मासूमों के सिर से उनकी मां-बाप का साया छीन लिया। माता-पिता को खो चुके मासूम बच्चों की पीड़ा सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल ने सोमवार को मासूम बच्चों के गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अनाथ हुए बच्चों का दुख-दर्द साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
सुशील टिबड़ेवाल ने इस हादसे में मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने अनाथ हो चुके बच्चों की शिक्षा, परवरिश तथा भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल पहुंचे पीड़ित परिवार के बीच (फोटो: डाइनामाइट न्यूज़)
पूर्व मंत्री जैसे ही कैमा गांव में पहुंचे, बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने उनको घेर लिया और जमकर जिंदाबाद-ज़िंदाबाद के नारे लगाये। लोगों ने दुख की घड़ी में अनाथ बच्चों और पीड़ित परिवार के बीच पहुंचने पर सुशील कुमार का आभार भी व्यक्ति किया।
जानकारी के अनुसार, बीते 16 नवंबर को कैमा गांव निवासी रामाधार गौड़ (37) पुत्र केदार गौड़ अपनी पत्नी पुष्पा (34) और 14 वर्षीय बेटी गुड्डी के साथ छठ पर्व के बाद घर की छत पर लगी झालर उतार रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में रामाधार और उनकी पत्नी पुष्पा की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी बेटी गुड्डी को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
महराजगंज: सिसवा विधानसभा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से कैमा गांव निवासी रामाधार और पुष्पा की मौत से उनके बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार और मासूम बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने अनाथ हुए बच्चों का ढ़ांढ़स बंधाया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी। सुशील टिबड़ेवाल ने अनाथ बच्चों के लिए भविष्य में भी हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
#Maharajganj #SushilTibdewal #Siswa #KaimaVillage #UttarPradesh #SamajwadiParty @samajwadiparty @SushilTibrewal1 @yadavakhilesh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 23, 2026
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। रामाधार के बेटे टिंकू (15) और पवन (10) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, जबकि उनकी बहन गुड्डी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। परिवार के बुजुर्ग दादा केदार गौड़ के सामने अब बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य को संवारने की बड़ी चुनौती है।
सुशील टिबड़ेवाल ने ग्रामीणों से की मुलाकात (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान सुशील टिबड़ेवाल ने बच्चों को ढांढस बंधाया और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि माता-पिता को खो चुके इन मासूम बच्चों को इस संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।
उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, परवरिश और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए समाज के साथ-साथ सरकार को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मृतक आश्रितों के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिजली की ऐसी असुरक्षित लाइनें आम लोगों की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा हैं। संबंधित विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर ऐसी लाइनों को सुरक्षित कराने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी दूसरे परिवार को इस तरह की दर्दनाक त्रासदी से न गुजरना पड़े। उन्होंने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए।
सुशील टिबड़ेवाल ने दिया हर मदद का भरोसा (फोटो: डाइनामाइट न्यूज़)
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और बच्चों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाने के बाद सुशील टिबड़ेवाल ने गांव के अन्य लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिया।
माता-पिता को खो चुके बच्चों के प्रति संवेदना जताने के साथ आर्थिक सहयोग और उनके भविष्य की चिंता को लेकर सुशील टिबड़ेवाल की इस पहल की गांव में चर्चा रही। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और उनकी शिक्षा एवं परवरिश में समाज के लोग भी आगे आएंगे।
सुशील टिबड़ेवाल ने बच्चों को दिया मदद का आश्वासन ( फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़ )
इस दौरान बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, इनमें सपा के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, तैयब अंसारी, विजय तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, राकेश सिंह रिंकू, गुड्डू पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, हीरालाल ज़ख़्मी, विमलेश पटेल, अभिनंदन पांडेय, दिनेश यादव, गोपाल अग्रवाल, कृष्णा रौनियार, इंद्रजीत गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 23 November 2026, 2:24 PM IST