मथुरा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 November 2026, 11:03 AM IST
google-preferred

Mathura: सोमवार सुबह मथुरा के चौमुहा थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली-आगरा हाईवे पर सनसिटी के पास, तेज रफ्तार एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंसी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चौमुहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- पीएम आवास योजना में बड़ा खुलासा, 29 लाख लोगों ने मांगा घर; फिर 18 लाख की उम्मीद क्यों अटकी?

अस्पताल पहुंचने पर चार लोग मृत घोषित

हादसे में घायल सभी सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बचे हुए तीन लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस दुखद घटना की खबर से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, हालत गंभीर; चालक फरार

इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ?

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कार बहुत तेज रफ्तार में थी, तभी वह हाईवे के किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा।

Location :  Mathura

Published :  23 November 2026, 11:03 AM IST

Advertisement