दीपिका पादुकोण को जब करना पड़ा नौकरानी का रोल, Acting class में रोने जैसी हो गई थी हालत, अनुपम खेर ने सुनाया दिल्चस्प किस्सा

आज भले ही दीपिका पादुकोण bollywood की top heroine में से एक है। उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अनुपम खेर ने बताया की कैसे मेरे घर की नौकरानी ने उन्हें acting सीखाने में मदद की .........

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 23 November 2026, 10:59 AM IST
google-preferred

New Delhi: आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह फिल्मों में आने के लिए एक्टिंग सीख रही थीं। उस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसी दौर का एक मजेदार लेकिन सीख देने वाला किस्सा अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में साझा किया है।

ये भी पढ़ें- El Nino के असर से हिंदुकुश हिमालय में बढ़ेगा बाढ़ और हिमस्खलन का संकट, ICIMOD की रिपोर्ट में चेतावनी

अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में सीखी थी एक्टिंग

दीपिका पादुकोण ने फिल्मों में कदम रखने से पहले मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट 'एक्टर प्रिपेयर्स' में दाखिला लिया था। यहां उन्होंने करीब तीन महीने तक एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। उस समय दीपिका एक सफल मॉडल थीं, लेकिन अभिनय की दुनिया में उन्होंने अभी शुरुआत नहीं की थी। साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था।

deepika padukone with anupam kher award night

दीपिका पादुकोण को जब करना पड़ा नौकरानी को रोल (AI Generated img)

जब दीपिका को मिला नौकरानी बनने का टास्क

अनुपम खेर ने गोवा में आयोजित IFFI 2026 के दौरान दीपिका से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक्टिंग का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना या खूबसूरती से डायलॉग बोलना नहीं है। एक अच्छे कलाकार को हर तरह के किरदार को समझना और उसे असल जिंदगी की तरह निभाना आना चाहिए।
उन्होंने बताया कि दीपिका उस समय मॉडलिंग करती थीं। उनका उठने-बैठने और हर काम करने का तरीका काफी स्टाइलिश था। यहां तक कि वह चाय का कप भी बेहद अलग अंदाज में उठाती थीं। अनुपम के मुताबिक, कभी-कभी यही स्टाइल उनके अभिनय में परेशानी पैदा करता था, क्योंकि हर किरदार को इस तरह निभाना सही नहीं होता।

ये भी पढ़ें- माइक्रोवेव तरंगों से दूर रखे बारूद में आग लगाकर महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने सबको डाल दिया था हैरत में

झाड़ू लगाने में भी नहीं दिख रहा था असली अंदाज

अनुपम खेर ने बताया कि एक दिन उन्होंने दीपिका को क्लास में नौकरानी का किरदार निभाने के लिए कहा। इस दौरान उन्हें फर्श पर झाड़ू लगानी थी। लेकिन दीपिका यह काम भी अपने मॉडलिंग वाले अंदाज में कर रही थीं। उनका झाड़ू लगाने का तरीका बिल्कुल असली नहीं लग रहा था।
ऐसे में अनुपम खेर ने अपने घर में काम करने वाली महिला को एक्टिंग क्लास में बुलाया। उन्होंने उस महिला से फर्श पर झाड़ू लगाने को कहा। महिला ने जिस सामान्य और सहज तरीके से अपना काम किया, उसे देखकर दीपिका को समझ आया कि इस तरह के किरदार को असल जिंदगी के करीब कैसे निभाया जाता है।

परेशान हो गई थीं दीपिका, आंखों में आ गए थे आंसू

अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने दीपिका से साफ कह दिया था कि जब तक वह झाड़ू लगाने का तरीका बिल्कुल सही नहीं कर लेंगी, तब तक यह अभ्यास जारी रहेगा। शुरुआत में दीपिका इस बात से काफी परेशान हो गई थीं। उनकी आंखों में लगभग आंसू आ गए थे। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और बार-बार कोशिश करके इस काम को पूरा किया।
अनुपम ने समझाया कि एक कलाकार के लिए लगातार अभ्यास करना बहुत जरूरी है। उसे हर तरह के काम और किरदार को समझने की कोशिश करनी चाहिए। सिर्फ हुनर ही नहीं, बल्कि समझदारी और मेहनत भी सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभ्यास पूरा करने के बाद दीपिका ने उनका शुक्रिया भी अदा किया।
यह किस्सा बताता है कि आज बड़ी अभिनेत्री बन चुकी दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत में छोटी-छोटी चीजों को सीखने के लिए कितनी मेहनत की थी।

Location :  New Delhi

Published :  23 November 2026, 10:59 AM IST

Advertisement