Pune-Patna Flight: खराब मौसम के चलते लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Pune Patna Flight: खराब मौसम के चलते पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग कराई गई। जानिए फ्लाइट को लखनऊ में उतारने की वजह और पूरा मामला।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 November 2026, 9:07 AM IST
google-preferred

New Delhi: पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता (visibility) के कारण, पुणे से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 653 को सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम की वजह से विमान को पटना एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पायलट-इन-कमांड अमित शर्मा ने फ्लाइट को लखनऊ की ओर मोड़ दिया, जहां यह सोमवार सुबह 2:45 बजे सुरक्षित उतर गई।

Latest News

लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Img:X)

विमान में कुल 198 लोग सवार थे, जिनमें 187 वयस्क यात्री, 5 शिशु और 6 क्रू सदस्य शामिल थे। विमान के उतरने के बाद, यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर जरूरी सुविधाएं दी गईं और विमान की तकनीकी जांच की गई। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, पटना में मौसम ठीक होने के बाद, यह फ्लाइट सुबह 8:00 बजे लखनऊ से पटना के लिए रवाना हो गई।

अपडेट जारी है

Location :  New Delhi

Published :  23 November 2026, 8:59 AM IST

Advertisement