Samastipur News: प्यार में सारी हदें पार कीं, प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी ने फेर लिया मुंह

बिहार के समस्तीपुर में दो महीने की गर्भवती युवती ने प्रेमी के परिवार पर जबरन अबॉर्शन कराने ले जाने का आरोप लगाया। महिला थाना में आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 November 2026, 4:32 PM IST
google-preferred

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बता दें कि एक युवक और उसके परिवार ने दो महीने की गर्भवती का जबरन अबॉर्शन का प्रयास किया। जिसके बाद युवती ने ऐसा हंगामा मचाया कि कलेक्ट्रेट भी परेशान हो गया।

20 वर्षीय युवती इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट के पास गई और वहां मदद की गुहार लगाई। युवती ने आरोप लगाया कि वह दो महीने की गर्भवती है और उसके प्रेमी के परिवार ने जबरन उसका अबॉर्शन कराने का प्रयास किया। जिसके बाद वह तुरंत कलेक्ट्रेट के पास गई। इस मामले के बाद युवती को थाने ले जाया गया और लिखित आवेदन के बाद जांच शुरू की।

चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध

युवती वारिसनगर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर की रहने वाली है, जबकि उसका प्रेमी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। युवती के मुताबिक, कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात सूरज कुमार ठाकुर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध शुरू हो गया। युवती का दावा है कि दोनों पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप

युवती ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सूरज ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। युवती के अनुसार, जब उसे गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उसने सूरज को बताया। शुरुआत में सूरज ने शादी के लिए सहमति जताई और परिवार से बात करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उसने बताया कि घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।

घटनास्थल की तस्वीर (Img- X)

बिहार के अररिया में रात भीषण सड़क हादसा: चार नाबालिग समेत छह की मौत, परिजनों में शोक

प्रेमी के घर पहुंची युवती

युवती का कहना है कि रविवार को वह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी। आरोप है कि पहले प्रेमी के माता-पिता ने उसे सूरज से मिलने नहीं दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य कथित तौर पर उसे जबरन अबॉर्शन कराने के लिए ले जाने लगे। इसी दौरान वह कलेक्ट्रेट के पास पहुंची और शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। युवती ने यह भी दावा किया कि सूरज को परिवार ने कहीं छिपाकर रखा है।

पहले भी परिवारों ने दी थी बातचीत बंद करने की हिदायत

युवती के मुताबिक, चार साल के प्रेम संबंध के दौरान एक बार दोनों परिवारों को उनके रिश्ते की जानकारी मिल गई थी। उस समय परिजनों ने दोनों को अलग रहने और बातचीत बंद करने की हिदायत दी थी। हालांकि, युवती का दावा है कि इसके बावजूद दोनों फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में बने रहे और चोरी-छिपे मिलते भी रहे।

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, मां-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

महिला थाना में FIR दर्ज

महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि युवती की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। युवती के माता-पिता को भी थाना बुलाया गया है। पुलिस सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच करेगी। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Samastipur

Published :  22 November 2026, 4:28 PM IST

Advertisement