हाथरस में रफ्तार का कहर, काल बनकर आई बस, 2 सगी बहनों समेत 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। सिकंदराराऊ क्षेत्र में ग्राम बिलार के निकट एक प्राइवेट बस ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 November 2026, 4:05 PM IST
google-preferred

Hathras: सिकंदराराऊ में रविवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम बिलार के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गांव बिलार के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सवारियों से भरे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान छोटी व मोटी निवासी पला, अलीगढ़ के रूप में हुई है। 

टेंपो में सवार घायल

हादसे में टेंपो में सवार कमर जहां, सोनिया, जुबि, फाहद, इसराना घायल हो गए। सभी को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर खून बिखर गया। पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की जांच की जा रही है। 

मौके पर पहुंचे परिजन (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)

शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था परिवार

टेंपो में सवार सभी लोग जिला अलीगढ़ के नौसेरवला क्षेत्र के निवासी थे। वे गुरुग्राम में काम करते थे और एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। ये लोग गुरुग्राम से सिकंद्राराऊ के नौरंगाबाद में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। यहां हाजी वारिस की बेटी की शादी का कार्यक्रम था।

हाथरस में रफ्तार का कहर, जांच करती पुलिस (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)

आपकी शिकायत का ऐसे होगा समाधान, हाथरस DM ने अधिकारियों को दी चेतावनी, अब आखिरी तारीख का नहीं करना होगा इंतजार

अस्पतालों में भर्ती कराए गए घायल

हादसे के बाद मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। कुछ घायलों को अकराबाद सीएचसी भेजा गया। गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। दो मृतकों के शव सिकंद्राराऊ सीएचसी लाए गए, फिर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजे गए।

हाथरस में घर में सोती रही महिला, चोर अलमारी से लाखों के गहने लेकर फरार

पुलिस जांच जारी

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। घायलों और मृतकों की संख्या पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Location :  Hathras

Published :  22 November 2026, 4:02 PM IST

Advertisement