Aligarh Swine Flu: तीन नए मरीज मिलने से बढ़ी चिंता, जिले में संक्रमितों की संख्या 68 पहुंची
अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 68 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, चार का घर पर उपचार चल रहा है और नौ अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक 232 RT-PCR जांच और 103 लोगों का टीकाकरण कराया गया है।