हिंदी
आरोपी सास
Aligarh: अलीगढ़ की प्रेम की यह कहानी जितनी अजीब थी, उतना ही चौंकाने वाला इसका नया अध्याय सामने आया है। अप्रैल 2025 में बेटी की शादी से ठीक पहले होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई अपना देवी अब उसे भी छोड़कर चली गई है। आरोप है कि वह दो लाख रुपये और गहने लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई।
बिहार से लौटे राहुल कुमार ने दादों थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी कहानी बताई, लेकिन पुलिस ने घटना को अपने क्षेत्र से बाहर का मामला बताते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया।
थाना दादों के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल की अपनी होने वाली सास अपना देवी से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां प्यार में बदल गईं।
महाराष्ट्र में दो हादसे, लिफ्ट गिरने से 5 घायल, भर्ती उम्मीदवार की जान गई
राहुल के मुताबिक, शादी से करीब 12 दिन पहले अपना देवी अपने पति और परिवार को छोड़कर उसके साथ चली गई थीं। इस मामले में उस समय काफी हंगामा हुआ था। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दी थी।
बाद में दोनों खुद दादों थाने पहुंचे। मडराक थाने में बयान दर्ज हुए और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर रहने की बात स्वीकार की। लिखित सहमति के बाद उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी गई।
करीब दस महीने तक साथ रहने के बाद अब कहानी में नया मोड़ आ गया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक जिले में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। छह फरवरी को अपना देवी उसे छोड़कर अपने बहनोई के साथ चली गई। राहुल का आरोप है कि महिला दो लाख रुपये नकद और गहने भी साथ ले गई है।
थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन घटना बिहार की है और उनके थाना क्षेत्र में नहीं आती। इसलिए यहां से कार्रवाई संभव नहीं है।
Location : Aligarh
Published : 12 February 2026, 8:03 AM IST